अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन चारों ग्रुप की ग्रुप डांस व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस में 42 टीमों के 500 से अधिक बच्चों ने भागीदारी कर बाल प्रतियोगिताओं के मंच पर इतिहास रच दिया।
ग्रुप एक में आर्मी पब्लिक स्कूल, एस डी विद्या, पुलिस डीएवी, ग्रुप दो में आर्मी पब्लिक स्कूल, पीकेआर जैन सी सेकेंडरी, एसडी विद्या, ग्रुप तीन में एडी विद्या, मुरलीधर डीएवी, पीकेआर जैन गर्ल्स, ग्रुप चार में एसए जैन सीनियर सेकेंडरी, मुरलीधर डीएवी, आर्मी पब्लिक स्कूल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप दो में हिमांशी व जयती, दीवांगी व फरहान, नमनजोत व वंशदीप, ग्रुप तीन में परिक्षित व स्वास्तिक, तनिश व कृष्णा, अंकित व वैभव, ग्रुप चार में हर्षदीप व आदित, धनिष्ठा व नवजोत, हर्षिता व सपना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डीईओ रेणु अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका अरविंद सूरी, शिखा मक्कड़, असावरी सिंह, मीनाक्षी गंभीर, राधिका गुप्ता व मंच संचालक की भूमिका राकेश मक्कड़ ने निभाई। जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने बताया कि सभी विजेता बच्चों को 14 नवंबर को बाल दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।