फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लोग हुए कोरेना मुक्त, 19 में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 19 मामले सामने आए हैं। वहीं 42 लोगों ने महामारी को मात दी है। जिले में अब 166 सक्रिय मामले शेष हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से चार, अंबाला कैंट से चार, चौड़मस्तपुर से दो, शहजादपुर से एक, बराड़ा से तीन और मुलाना से पंाच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले जिले में अभी तक कुल 8 लाख 35 हजार 685 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 7 लाख 49 हजार 944 सैंपल आरटीपीसीआर तो 87 हजार 741 एंटीजन किट से लिए गए हैं। वहीं संक्रमित मिले 541 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में विभाग की ओर से अभी लोगों को सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है, ताकि संक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
20 लाख से अधिक को लगा टीका
अभी तक स्वास्थ्य विभाग कुल 20 लाख 02 हजार 746 लोगों को जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। इसमें 10 लाख 24 हजार 250 को पहली डोज तो नौ लाख 65 हजार 37 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 42 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है, लेकिन अभी कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें