नारायणगढ़। बैंक से रुपये निकालने के बाद पैदल घर जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव कुल्लड़पुर निवासी महिला बलविंद्र कौर वीरवार दोपहर नारायणगढ़ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसे निकलवाने आई थी। बैंक से 15 हजार रुपये निकलवाकर जब अपने घर पर पैदल जा रही थी तो नारायणगढ़ बस अड्डा के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उससे उसका पैसों का बैग छीन लिया व फरार हो गए। महिला के अनुसार उसके बैग में 16,600 रुपये व उसका आधार कार्ड, बैंक की पास बुक व अन्य समान था। महिला ने थाना नारायणगढ़ में इसकी शिकायत दी, वहीं पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।