अंबाला कैंट। बीएसएनएल द्वारा आगामी 12 मार्च को दूर संचार महाप्रबंधक कार्यालय में टेलीफोन अदालत एवं खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे आयोजित होने वाली इस अदालत में टेलीफोन का अधिक बिल आने, बिल संबंधी, टेलीफोन सर्विस, टेलीफोन समय पर न लगने एवं स्टाफ संबंधी शिकायतें सुनी जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस अदालत का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याएं इसमें रख सकते हैं।