अंबाला। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के लिए शुक्रवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर क्रिकेट, बॉस्केटबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, हैंडबॉल, कबड्डी, हॉकी आदि खेलों के ट्रायल हुए।
सभी खेलों के अपने-अपने सेंटर पर यह ट्रायल हुए। इसमें 400 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संबंधित कोच सोमवार को जिला खेल अधिकारी को अपनी-अपनी सूची सौंपेंगे। सभी चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे।
इन स्थानों पर हुए ट्रायल : क्रिकेट का ट्रायल सिटी के सद्दोपुर के निकट अंबाला नॉर्थ स्टार क्रिकेट अकादमी मैदान व तैराकी, जिम्नास्टिक व फुटबॉल के ट्रायल अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम व कबड्डी के ट्रायल शहजादपुर के बडागढ़ स्टेडियम व हॉकी के अंबाला सिटी पुलिस लाइन मैदान व अन्य के अंबाला सिटी राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित किए गए हैं। संवाद