फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आपात स्थिति में 01734-284002 पर दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ एवं जल भराव जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी कड़ी में तहसील कार्यालय में फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये जानकारी नायब तहसीलदार संजीव अत्रि ने दी। उन्होंने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन निरंतर कार्य करेगा ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में आमजन को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि फ्लड कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01734-284002 है। कोई भी व्यक्ति यदि जलभराव, बाढ़ या अन्य आपात स्थिति का सामना करता है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें