फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंचायत की जमीन से 40 पेड़ काटे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सरकारी और पंचायती संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मिर्जापुर ग्राम पंचायत की पंचायती जमीन से बिना अनुमति के 40 पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी प्रेमचंद ने 6 अक्तूबर को बीडीपीओ कार्यालय में एक शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया था कि 5 अक्तूबर को राजेश द्वारा गांव की पंचायती जमीन से चुपचाप पेड़ काट लिए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद बीडीपीओ अंबाला-1 ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित ग्राम सचिव को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। 9 अक्तूबर को ग्राम सचिव राजीव कुमार, सफाई कर्मचारी सुशील कुमार, पंचायत पंच शिखा देवी और शिकायतकर्ता प्रेमचंद की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का दौरा किया।
जांच में पाया गया कि मौके पर कुल 40 पेड़ (23 बड़े और 17 छोटे पेड़) अवैध रूप से काटे गए थे। इसके बाद ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पास कर आरोपी राजेश के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव और मौका निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बीडीपीओ ने 21 अक्तूबर को एसपी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त पत्राचार के बाद थाना सदर में आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जफल अली, जांच अधिकारी, थाना सदर, सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें