फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध शराब और जुआ के मामले में 36 गिरफ्तार

विज्ञापन
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की तरफ से ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत शराब को अवैध रूप से बेचने, जुआ और सट्टा में संलिप्त 36 आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार सोमवार को अपराध जांच शाखा, थाना और चौकी स्तर पर कुल 62 टीमों का गठन किया था। इसमें 291 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दबिश दी। आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज करते हुए उनमें चार आरोपियों को काबू किया।
इन आरोपियों से 55 बोतल शराब बरामद की गई। मादक पदार्थ तस्करी के दो मामलों में दो आरोपियों को काबू कर 24.62 ग्राम हेरोइन और गांजा बरामद किया। जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 10 मामलों में 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुआ और सट्टा में लगाई 17 हजार 430 रुपये की राशि बरामद की। ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने पांच उद्घोषित अपराधी (पीओ) और तीन बेल जंपरों को भी पकड़ लिया। चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। साथ ही लड़ाई झगड़े के मामलों में भी कई आरोपियों को काबू किया गया है l धोखाधड़ी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे दो लाख पांच हजार 700 रुपये बरामद किए। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए गलत दिशा में चल रहे 24 वाहनों के चालान भी किए तथा कई वाहनों को इम्पाउंड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें