राजकीय विद्यालयों में 355 बच्चों का लगाए टीके
फोटो नंबर- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय विद्यालयों में 12 से 4 वर्ष और 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने की मुहिम के चलते सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सरकारी स्कूलों में शिविर लगाए गए। इनमें कैंप रेलवे रोड पर स्थित मेन ब्रांच सरकारी स्कूल, रंगिया मंडी सरकारी स्कूल और सब्जी मंडी सरकारी स्कूल शामिल रहे। इन स्कूलों में करीब 355 बच्चों को टीके लगाए गए।
सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह के आदेश पर नोडल ऑफिसर डॉक्टर विशाल गुप्ता और डॉक्टर आरती झा की देखरेख में पल्लेदार मोहल्ला में पहला शिविर लगाया गया। वहीं मेन ब्रांच सरकारी स्कूल में हेल्थ विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एएनएम सोनिया, आशा वर्कर विष्णु, बिंदु की टीम ने कुल 215 बच्चों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए। इसे अलावा सब्जी मंडी सरकारी स्कूल में 40 और रंगिया मंडी सरकारी स्कूल में कुल 100 बच्चों के कोर्बिवेक्स और कोवेक्सिन की डोज लगाई गई।