फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने तोपें और बंदूके देख जानी सेना की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सेना व सिविलियन के बीच विश्वास बढ़ाने और आम नागरिक भारतीय आर्मी की ताकत को जान सके, इस उद्देश्य से शनिवार को जग्गी सिटी सेंटर में ज्वाइन इंडियन आर्मी के तहत हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी सुबह से लेकर शाम चार बजे तक चली। इसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों व युवाओं ने हथियारों के बारे में जाना।
विज्ञापन

मेजर मयंक ने बताया कि प्रदर्शनी में रॉकेट लांचर, एके-47, लाइट व मीडियम मशीन गन, एमपी-9, पिस्टल, एंटी टैंक मिसाइल, मोर्टार, आटोमैटिक ग्रेनेड लांचर, एयर डिफेंस गन, रडार सहित अन्य हथियारों को रखा गया था। प्रदर्शनी में युवाओं को इनके बारे में जानकारी दी गई। सभी ने इस प्रदर्शनी को सराहा और भारतीय आर्मी की हौसला-अफजाई की। प्रदर्शनी के दौरान युवाओं में हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने का भी क्रेज देखने को मिला।

भारतीय आर्मी विश्व में बेहद मजबूत
मेजर मयंक ने बताया कि आज भारतीय आर्मी विश्व में बेहद मजबूत है। समय-समय पर सेना द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, ताकि युवा वर्ग सेना से प्रभावित हो और सेना की ताकत को पहचाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें