फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 30 लोगों से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विदेश के ट्रिप का लालच देकर व शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 30 लोगों से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों ने पहले लोगों का भरोसा जीतकर दो महीने मुनाफा दिया और फिर पूरी रकम लेकर भाग गए।
अंबाला कैंट थाना पुलिस ने पल्लेदार मोहल्ला निवासी श्याम कुमार की तहरीर पर दिल्ली निवासी विनोद शर्मा, मुजफ्फरनगर निवासी योगेश कुमार व घरौंडा निवासी अजय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता श्याम कुमार सहित 29 निवेशकों ने बताया कि नवंबर 2024 में आरोपी अंबाला कैंट के क्लोन-99 रेस्तरां में मिले थे। आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए 15 फीसदी मासिक मुनाफे का झांसा दिया। विश्वास में लेने के लिए उन्होंने निवेशकों को थाइलैंड का ट्रिप भी दिया और शुरुआत के दो महीने होटल में मुनाफा भी वितरित किया।
विज्ञापन

फरवरी 2025 से आरोपियों ने मुनाफा देना बंद कर दिया था। फोन तक उठाने छोड़ दिए थे। जब पीड़ितों ने आरोपियों के दिल्ली स्थित पते पर पता किया तो वह भी फर्जी निकला। उल्टा आरोपी अब पीड़ितों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें