फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से बोरियां फेंकने के मामले में 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, सरगना अभी फरार

विज्ञापन
3 other accused arrested in the case of throwing sacks from the train, the gangster is still absconding - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चलती मालगाड़ी से 63 बोरियों को रेलवे ट्रैक पर गिराने वाले गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जंडली निवासी 24 वर्षीय अजय, 31 वर्षीय गुरमीत सिंह व 34 वर्षीय संदीप कुमार के तौर पर हुई। पकड़े गए तीनों आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरोह के सरगना सहित अन्य 5 आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम द्वारा छापामारी की जा रही है।
बीते रोज सोमवार को पकड़े गए आरोपी ने बताया कि दो सितंबर की रात को गिरोह के 9 सदस्यों ने इस चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब मालगाड़ी रेड सिग्नल के कारण रेलवे यार्ड में खड़ी हुई थी। 15 मिनट के अंतराल में ही मालगाड़ी के डिब्बे की सील तोड़ी गई। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी तो बोरियों को रेलवे ट्रैक किनारे ही गिराने का फैसला किया गया, लेकिन सुबह आरपीएफ के आने के बाद वह बोरियां उठाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ इंस्पेक्टर आरएस हुड्डा सहित सीआईबी इंचार्ज अनिल कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। टीम ने रेलवे यार्ड में लगातार 12 दिन तक निगरानी की। रविवार रात जैसे ही गिरोह सदस्य दोबारा मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने पहुंचे तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने एक 16 वर्षीय युवक को दबोच लिया। इसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं।
सरगना बिल्ला की तलाश
जंडली निवासी राजकुमार उर्फ बिल्ला इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने यह जानकारी दी। इसमें कुछ महिलाओं की भी संलिप्तता बताई गई है। महिलाओं की धरपकड़ के लिए भी आरपीएफ की महिला कर्मी लगातार छापामारी कर रही हैं। वहीं जांच टीम को पकड़े गए आरोपियों के घर से गेहूं की 2 चोरी की गई बोरियां भी मिली हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आपसी तालमेल से इस मामले को सुलझाया है। नाबालिग से प्राप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में छापामारी की जा रही है।
-नीतिश शर्मा, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें