फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीक्षांत समारोह में 286 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, इनमें 170 बेटियां

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलने के बाद खुशी जाहिर करती छ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने दीं उपाधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एसडी महाविद्यालय के मुख्य सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न संकायों के 286 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। डिग्री प्राप्त करने वालों में इस बार भी छात्राओं का वर्चस्व देखने को मिला।
कुल 286 विद्यार्थियों में से 170 छात्राएं और 116 छात्र शामिल रहे। स्नातक स्तर पर 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलीं। इनमें 134 छात्राएं थीं। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर तो बेटियों ने एकतरफा सफलता हासिल की। यहां कुल 28 डिग्रियों में से 27 छात्राओं के नाम रहीं, जबकि केवल एक छात्र ने डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

भावुक हुए मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश कुमार कुरुक्षेत्र विवि के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से सलामी लेने के बाद भावुक होते हुए कहा कि अपने ही संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि आना गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि दीक्षांत समारोह केवल पढ़ाई का अंत नहीं बल्कि नई दिशाओं की ओर बढ़ने का प्रस्थान बिंदु है। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि संस्थान को नैक द्वारा ए++ (3.72) ग्रेड प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि 955 इंटर्नशिप और 648 प्लेसमेंट के जरिए विद्यार्थियों को रोजगार के काबिल बना रहा है।
विज्ञापन

मिला विशेष सम्मान
समारोह में डॉ. सुमित चिब्बर और डॉ. मीनाक्षी को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में पीएचडी की उपाधि मिलने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर संगीत व साहित्य में नाम रोशन करने वाले मेधावियों को पदक दिए गए। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषभ सोनी, उपाध्यक्ष डॉ. देशबंधु, प्रशासनिक निदेशक डॉ. राजिंदर सिंह और डॉ. जोगिंदर रोहिल्ला सहित कई गणमान्य अतिथि व प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें