फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 27 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। अमेरिका भेजने के नाम पर ठसका गांव निवासी आशिक से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि मैक्सिको में डोनकरों के हवाले कर दिया, जहां उसे पीटा गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने एजेंट कुलदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ठसका गांव निवासी अकरम ने बताया कि उनका छोटा भाई आशिक मोहम्मद विदेश जाने का इच्छुक था। अगस्त 2024 में वह नारायणगढ़ स्थित दीप छौकर के ऑफिस में एजेंट कुलदीप सिंह उर्फ दीप छौकर से मिले। कुलदीप ने आशिक को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये की मांग की और 2 लाख रुपये एडवांस ले लिए थे। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और नकद के जरिए कुलदीप को करीब 27 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दिसंबर 2024 में फ्लाइट भेजने के नाम पर आशिक को अवैध रास्ते से ले जाया गया। उसे अमेरिका के बजाय मैक्सिको के जंगलों में डोनकरों के पास छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अकरम के पास व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया, जिसमें उसका भाई हाथ जोड़कर रो रहा था और पीछे से विदेशी भाषा में बोलने वाले लोग उसे नग्न अवस्था में पीट रहे थे। एजेंट कुलदीप ने डोनकरों को और पैसे देने के नाम पर लाखों रुपये ओर ऐंठ लिए। बोल रहा था कि पैसे नहीं दिए तो वह भाई को मार डालेंगे। उसका भाई कभी अमेरिका के वर्क वीजा पर नहीं पहुंच सका। उसे अवैध तरीके से सीमा पार कराते समय पकड़ा गया व वहां की जेल में 3 महीने काटने के बाद 19 नवंबर 2025 को भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें