फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमानत के लिए किए फर्जी हस्ताक्षर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। फर्जी दस्तावेजों से जमानत हासिल करने का मामला सामने आया है। जिला सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक की अदालत ने इस धोखाधड़ी पर कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला राज्य बनाम अमरीक सिंह एवं अन्य की सुनवाई के दौरान उजागर हुआ।
विज्ञापन

अदालत में जब आरोपी रॉकी के जमानतदार भूपिंदर सिंह को बुलाया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। भूपिंदर ने बयान दिया कि उन्होंने कभी रॉकी की जमानत नहीं ली। उनके नाम पर अदालत में जमा किए गए दस्तावेज, आधार कार्ड और हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी हैं। यहां तक कि जमानत बांड पर लगी तस्वीर भी उनकी नहीं थी। अदालत ने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भूपिंदर सिंह बनकर अदालत के साथ धोखाधड़ी की और फर्जी कागजात के आधार पर आरोपी की जमानत करवाई।
न्यायाधीश ने एसपी और संबंधित थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस अब जालसाज की तलाश कर रही है जिसने अदालत में फर्जी पहचान पेश की थी। आरोपियों के खिलाफ भी नए वारंट जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें