फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रायल में 27 लड़कियां और 35 लड़के चयनित

विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में हुए ट्रायलों में चयनित ​खिलाड़ी व संग खड़े बॉ​क्स
विज्ञापन
- वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में कराई प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) स्टेट गेम्स के ट्रायल में जिलेभर के 62 युवा खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया है। इन ट्रायलों का आयोजन कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में हुआ। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
चयनित खिलाड़ियों में 27 लड़कियां और 35 लड़के शामिल हैं। यह चयन विभिन्न खेल विधाओं के लिए किया गया है। हालांकि, राज्य स्तरीय इन गेम्स की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। आयोजकों द्वारा जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी। अकेले कैंट स्थित वार हीरोज स्टेडियम सेंटर से 12 लड़कों और 14 लड़कियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई है। इस सेंटर से कुल 26 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शिक्षा विभाग ने इन ट्रायलों का सफल आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सानवी, सोनाली, मन्न व भावना का शानदार प्रदर्शन

शिक्षा विभाग की ओर से यह ट्रायल आयोजित करवाए गए थे। इसमें जिलाभर के 200 लड़के व लड़कियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसमें कैंट वार हीरोज स्टेडियम के सेंटर से चयनित होने वाली अंडर-17 लड़कियों में सानवी, सोनाली, मन्न, भावना, मोहिनी राव, जसगुण कौर, प्राची, अंकिता, सैजल व अंडर-19 में रजनी, चारवी, साथी चयनित हुई। इसके अलावा लड़कों में अंडर-14 आशुतोष, कर्मदीप सिंह व अंडर-17 में युद्धवीर, दक्ष सैनी, जश्न, रिशान, विनायक, सार्थक व अंडर-19 कृष्णा, अभिषेक, ध्रुव, रोहित राणा ने जगह बनाई। इस मौके पर डीपी साहिल, यादविंद्र, अनिल अत्री, संजय कुमार, रविंंद्र शर्मा, बॉक्सर संजय शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें