अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन: पुलिस पीआरओ
अंबाला। दिवाली से पहले अंबाला रेंज के थानों में तैनात 26 मुलाजिमों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर से पांच मुलाजिम एसआई, ईएएसआई से ऑनरेरी इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत हुए। एक मुलाजिम एएसआई से ईएसआई व 18 मुलाजिम हेड कांस्टेबल से एएसआई व तीन मुलाजिम ईएचसी से ईएएसआई के रूप में पदोन्नति हुई।
अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने सभी को पदोन्नति होने पर बधाई दी। ऑनरेरी इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में एसआई चरणजीत, एसआई कृष्ण कुमार, एसआई नरसिंह दास, ईएएसआई/एएसआई सतीश कुमार, ईएसआई संतोख सिंह, एएसआई से ईएसआई के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में एएसआई विनीश कुमार। हेड कांस्टेबल से एएसआई के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में एचसी राम दिया, एचसी रिंकू, एचसी कर्मचंद, एचसी सन्नी, एचसी रंधीर, एचसी राज कुमार, एचसी लखविंदर सिंह, एचसी दिनेश कुमार, एचसी राम मेहर, एचसी प्रवीन कुमार, एचसी सुखविंदर, एचसी सुनील दत्त, एचसी अनिल कुमार, एचसी विकास कुमार, एचसी हरीश कुमार, एचसी राकेश कुमार, एचसी सतीश, एचसी गुरमीत सिंह। ईएचसी से ईएएसआई के रूप में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में ईएचसी संजीव कुमार, ईएचसी दिनेश कुमार, ईएचसी श्याम सिंह शामिल हैं।