फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी हो गई। साहा थाना पुलिस को दी तहरीर में समलेहड़ी गांव निवसी लखमीर सिंह ने बताया कि पोते सतविंद्र को जमीन गिरवी रखकर आर्मेनिया देश में भेज दिया था। आर्मेनिया में पोते को एक युवक चिराग नरुला मिला, जिसने खुद को अंबाला के बब्याल का रहने वाला बताया। आरोपी ने पोते को झांसे में लेकर ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा कम रुपयों में लगवाने की बात कही। आरोपी ने अंबाला सिटी के सन वीजा कंसलटेंट कार्यालय का पता बताया। इस तरह से आरोपियों ने झांसे में लेकर पोते सतविंद्र के नाम पर करीब 20 लाख हड़प लिए और काम भी नहीं करवाया। पुलिस ने चार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें