फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई समय सारिणी से चलेंगी 24 ट्रेनें

विज्ञापन
अंबाला छावनी डीआरएम कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। एक जनवरी से अंबाला मंडल के अधीन चलने वाली 24 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं मंडल स्तर पर भी इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों सहित स्टेशन अधीक्षक को दे दी गई है ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से समय के बदलाव की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

वहीं रेलवे ने अपने स्तर पर ट्रेनों की समय सारिणी में हुए परिवर्तन की जानकारी कंफर्म टिकट यात्रियों को भेजनी शुरु कर दी है। यात्रियों से आग्रह भी किया जा रहा है कि वो घर या कार्यक्षेत्र से निकलने से पहले ट्रेनों की जानकारी रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट से जरूर लें, जिससे कि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं स्टेशन स्तर पर भी जानकारी देने के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। अंबाला, कालका, चंडीगढ़, बठिंडा, सहारनपुर और श्रीगंगानगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में यह बदलाव होगा।
विज्ञापन

समय परिवर्तित ट्रेनें
ट्रेन नंबर - कहां से कहां - पुराना समय - नया समय
54531 - अंबाला से कालका - शाम 6.22 - शाम 7.05
14736 - अंबाला से श्रीगंगानगर - सुबह 6.40 - सुबह 6.25
52457 - कालका से शिमला - सुबह 3.45 - सुबह 3.30

12411 - चंडीगढ़ से अमृतसर - सुबह 6.35 - सुबह 6.55

14629 - चंडीगढ़ से फिरोजपुर - सुबह 4.40 - सुबह 4.55

54755 - बठिंडा से श्रीगंगानगर - सुबह 6.55 - सुबह 7.25

14510 - बठिंडा से अंबाला - शाम 6.10 - शाम 6.20
54603 - हिसार से लुधियाना - सुबह 5.05 - सुबह 5.20

54633 - सिरसा से लुधियाना - दोपहर 3.15 - दोपहर 1.55
54635 - हिसार से लुधियाना - शाम 4.00 - शाम 4.10
59711 - बठिंडा से सूरतगढ़ - दोपहर 2 बजे - दोपहर 1 बजे

04783 - बठिंडा से सिरसा - शाम 7.10 बजे - शाम 7.15 बजे
14733 - बठिंडा से जयपुर - रात 9.20 बजे - रात 9.40 बजे

20409 - दिल्ली कैंट से बठिंडा - दोपहर 12.30 बजे - दोपहर 12.50 बजे

14619 - अगरतला से फिरोजपुर - रात 8.50 बजे - रात 10.05 बजे
12137 - मुंबई से फिरोजपुर - सुबह 3.10 बजे - सुबह 2.55 बजे

14242 - प्रयागराज से सहारनुप - शाम 5.35 बजे - शाम 5.15 बजे
64558 - सहारनपुर से दिल्ली - सुबह 4.20 बजे - सुबह 4.10 बजे
12138 - फिरोजपुर से मुंबई - रात 11.30 बजे - रात 11.45 बजे
15743 - बलुरघाट से बठिंडा - सुबह 10 बजे - सुबह 11.50 बजे
15733 - बलुरघाट से बठिंडा - सुबह 11.15 बजे - दोपहर 12.55 बजे

20409 - दिल्ली कैंट से बठिंडा - दोपहर 12.30 बजे, दोपहर 12.50 बजे

20411 - दिल्ली से सहारनपुर - दोपहर 12.40 बजे - दोपहर 12.45 बजे

04772 - अनुपगढ़ से बठिंडा - शाम 5.30 बजे - शाम 5.35 बजे

64483 - कुरुक्षेत्र से अंबाला - रात 12.10 बजे, रात 12.15 बजे
54531 - अंबाला से कालका - रात 8.05 बजे - रात 8.45 बजे
54756 - श्रीगंगानगर से बठिंडा - सुबह 9.55 बजे - सुबह 10.25 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें