फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुट्टु के आटे से 24 की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नवरात्र पर रखे व्रत में कुट्टू और सामक का आटा खाने से जिलेभर में 24 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ये लोग रविवार रात को नागरिक अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त से ग्रस्त होकर उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया। तबीयत बिगड़ने वालों में शहर के 21 तो मुलाना से चार लोग शामिल हैं। हालांकि मरीजों के सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही सभी नागरिक अस्पतालों में भी विभाग ने हेल्प डेस्क बना दिए हैं।
इन मरीजों की बिगड़ी तबीयत

शहर के सेक्टर- 7 से पवन चुघ, अनीता और विजय नगर से रूपेश कुमार, रामशरण और नया गांव से निर्मला देवी और इंद्रपुरी कॉलोनी से शुभम, दया देवी, सिखा, ओम प्रकाश और जग्गी गार्डन से मीनू शर्मा, साधना शर्मा, योगेश शर्मा और मनमोहन शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। मुलाना के जफरपुर में सुभाष शर्मा और उनकी दोनों पुत्रवधू सोनिया, शैली और बहन राजरानी की तबीयत बिगड़ गई। मरीजों ने कहा कि व्रत का खाना खाते ही पेट में दर्द होना शुरू हो गया था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से नवरात्र से पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



शुगर, बीपी के राेगी न रखें व्रत : डॉ. संजय
शहर के नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ.संजय ने बताया कि नवरात्र के दिनों में शुगर और बीपी से ग्रस्त लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही 14 वर्ष से कम बच्चों को व्रत नहीं रखना चाहिए। बीमारी में व्रत रखने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इस कारण तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें