फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री की कालोनी में कोरोना की दस्तक, एक दिन में रिकार्ड 24 केस, तीसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जिले में कोरोना अनियंत्रित होता जा रहा है। वीरवार को एक दिन में सबसे ज्यादा रिकार्ड 24 केस आए। इनमें से दिल्ली से अपने मामा के घर आई 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि उसके पिता, भाई और बहन कोरोना संक्रमित पाए गए। यह युवती दिल्ली से यहां टीबी के ईलाज के लिए परिवार संग आई थी। इतना ही नहीं गृहमंत्री अनिल विज की शास्री कालोनी में भी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह महिला मुंबई से आई थी। वहीं नारायणगढ़ और शहजादपुर थानाक्षेत्र से कुल 6 केस संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी कालाआम्ब की फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं छावनी में 5 एक ही परिवार के सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। एक केस बराड़ा से संक्रमित पाया गया है। यह दिल्ली से आया था। अब जिले में कोरोना के 148 केस हो चुके हैं। इनमें से 89 एक्टिव केस हैं जबकि 56 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 3 की मौत हुई है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के सैन माजरा का 28 वर्षीय युवक, नई बरौली का 30 वर्षीय व्यक्ति, बड़ी बस्सी की 27 वषी्रय महिला, बड़ागढ़ का 26 वषी्रय युवक व अन्य सभी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि यह पांचों कालाआम्ब की उस कंपनी में काम करते थे जहां से पांच दिन पहले हिमाचल के सिरमौर से नारायणगढ़ के वार्ड नंबर एक में अपनी मासी के घर रहने वाला युवक संक्रमित पाया गया था। बता दें कि बुधवार को भी इसी फैक्ट्री में काम करने वाले नारायणगढ़ के सैन माजरा गांव के दो युवक संक्रमित पाए गए थे। वहीं 6वां संक्रमित नारायणगढ़ के गांव गदौली का रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति है। यह तीन दिन पहले गुरूग्राम से वापस अपने गांव आया था।
छावनी की शास्त्री कॉलोनी से भी 24 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की मुताबिक युवती कुछ दिन पहले ही युवती मुंबई से अंबाला पहुंची थी। कॉलोनी के गेट नंबर दो के अंदर ही यह युवती रहती है।
विज्ञापन

गारमेंट शॉप के मालिक के घर से बच्ची व नौकर का भाई भी संक्रमित
छावनी के हाउसिंग बोर्ड से 10 वर्षीय बच्ची व सिमरन विहार से करीब 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। यह दोनों ही मामले बजाजा बाजार के अंदर गारमेंट की दुकान में आने वाले संक्रमित मरीजों से जुड़े हैं। इनमें जहां दुकान मालिक के घर से 10 वर्षीय बच्ची तो वहीं एक कर्मचारी जो संक्रमित पाया गया था ।उसका छोटा भाई भी कोरोना पॉजिटिव हो गया। हालांकि बच्ची को कोविड अस्पताल पहुंचाने के लिए जब टीम ने परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने भेजने से साफ इंकार कर दिया। टीम ने मामला बिगड़ते देखकर सीएमओ के संज्ञान में मामला डाला। खबर लिखे जाने तक टीम परिजनों से लगातार बच्ची को कोविड अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास में लगी हुई थी।
बराड़ा के गांव हरियौली का 62 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 3 दिन पहले ही दिल्ली से आया था। इसके बाद उनके परिजनों के सैंपल लिए गए थे। इसमें बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें