अंबाला। धुंध के कारण सहारनपुर, दिल्ली कैंट और नई दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। अमृतसर और जम्मू की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी घंटों की देरी से गनतव्य स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इन पांच रूटों पर शनिवार को कुल 23 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
सबसे ज्यादा असर प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ऊंचाहार और अमृतसर से नांदेड़ के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस पर देखने को मिल रहा है जोकि 12 से 13 घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वो ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर ही ठिठुर रहे हैं।
अंबाला-सहारनपुर रूट पर आठ ट्रेनें लेट
ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस नाै घंटे, 64512 ऊना हिमाचल-हरिद्वार 30 मिनट, 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर डेढ़ घंटे, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू युमना एक्सप्रेस एक घंटा, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस दो घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी 40 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 2:40 घंटे, 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस एक घंटा लेट रहीं।
अंबाला-दिल्ली कैंट पर पांच ट्रेनें प्रभावित
ट्रेन नंबर 12414 जम्मूतवी-अजमेर 2.30 घंटे, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस 40 मिनट, 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 13.30 घंटे, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 50 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी 2 घंटे लेट रहीं।
अंबाला-नई दिल्ली पर चार ट्रेनें प्रभावित
ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेढ़ सचखंड एक्सप्रेस 11.30 घंटे, 12920 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर 2 घंटे, 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 30 मिनट, 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रहीं।
अंबाला-अमृतसर रूट पर सात ट्रेनें देरी से पहुंचीं
ट्रेन नंबर 12379 सियालदाह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 8 घंटे, 22487 दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मिनट, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 2.40 घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड़ एक्सप्रेस 3 घंटे, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 40 मिनट, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रहीं।
अंबाला-जम्मू पर दो ट्रेनें प्रभावित
ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली-कटरा 20 मिनट और ट्रेन नंबर 12751 नांदेढ़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस छह घंटे लेट रहीं।