फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बड़ागढ़ स्टेडियम पूरा होने के बाद हैंडओवर की तैयारी, मीटर भूले अधिकारी

विज्ञापन
अंबाला के बड़ागढ़ गांव का मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
अंबाला। बड़ागढ़ गांव में करीब नौ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम भले ही बनकर तैयार हो गया है। अब स्टेडियम के उद्घाटन में बिजली के मीटर का खलल डल गया है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से हैंडओवर लेने से पहले अब खेल विभाग ने बिजली मीटर के लिए अप्लाई किया है।
विज्ञापन

ऐसे में फिर कुछ और दिन लगना तय है। जबकि विभाग की तरफ से नए साल के पहले सप्ताह में ही इस स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी की जा रही थी। जल्द से जल्द काम करवाने के लिए खेल विभाग के साथ-साथ एसडीएम भी इस मैदान का निरीक्षण कर चुके थे। साथ ही संबंधित ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द काम पूरा करवाया था। ऐसे में खिलाड़ियों को अभी और इंतजार करना होगा।
कोच तैनात करने की प्रक्रिया शुरू

बड़ागढ़ मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग खेल के कोच की तैनाती भी करवाई जा रही है। अंबाला कैंट के अभी तीन कोच की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि दिसंबर माह की शुरूआत में ही अधिकारियों ने निरीक्षण कर हॉकी मैदान के खराब लैवल को भी दुरुस्त करवाया था। यह मैदान 2019 में बनना शुरू हुआ था। 12 एकड़ में बन रहे इस स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल, कबड्डी व एथलेटिक्स मैदान की सुविधा है।
विज्ञापन

वर्जन
बड़ागढ़ मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम का काम लगभग पूरा हो चुका है। बिजली का मीटर ही रह गया था जो विभाग की तरफ से अप्लाई कर दिया गया है। मीटर लगते ही यह मैदान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजबीर, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें