अंबाला सिटी। अवैध खनन की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में जिला खनन अधिकारी प्रियंका ने बताया कि खनन, पुलिस, आरटीए और प्रवर्तन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पिछले माह 22 वाहन जब्त किए गए। इनसे 28,72,405 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उपायुक्त ने एसडीएम, पुलिस और आरटीए विभाग को नियमित व रात के समय चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में आरटीए सुशील कुमार व डीएसपी इंफोर्समेंट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद