फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर की 22 कॉलोनियों को वैध होने का इंतजार, अटकी योजना

विज्ञापन
शहर कमल विहार क्षेत्र की फोटो। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की 22 कॉलोनियों को वैध होने का इंतजार है। कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर निगम की ओर से प्रक्रिया भी चल रही है, मगर अभी यह प्रक्रिया बीच में है।
विज्ञापन

अब नगर निगम की ओर से हाउस बैठक होने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे कि इन कॉलोनियों के नाम पर मोहर लगाई जा सके और कॉलोनियों की योजना बनाकर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में भेजा जा सके।
हैरानी की बात यह भी है कि मेयर सैलजा संदीप सचदेवा की ओर से निगम सीमा की वैध और अवैध कॉलोनियों की सूची भी मांगी है। इसके लिए बाकायदा मई में दो और जून माह में एक बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन निगम की ओर से मेयर को शहर की अप्रूव्ड और अनअप्रूव्ड कॉलोनी की रिपोर्ट नहीं दी। ऐसे में वैध कॉलोनी को वैध करने का मसौदा बीच में लटकता दिख रहा है। इसके अलावा 54 अनधिकृत पैच भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनको वैध करने की चल रही फाइल
शहर की रूप काॅलोनी, विष्णु विहार, कमल विहार, जग्गी गार्डन, अर्जन नगर, बाछल कॉलोनी, बसंत विहार, भाटिया कॉलोनी, दशमेश नगर, घास मंडी, गोयल कॉलोनी, हरिओम, महावीर कॉलोनी, नैब कॉलोनी, रणजीत नगर, शालीमार विहार, वीटा विहार, शांति निकेतन, न्यू जग्गी कॉलोनी, लक्ष्मी नगर और दो अन्य कॉलोनी को वैध करने की फाइल चल रही है। इन कॉलोनी में एनडीसी न निकलने से लोगों को प्लाॅट को खरीदने और बेचने में दिक्कत आती है
मेयर ने तीसरी बार लिखा पत्र
मेयर सैलजा सचदेवा की ओर से संयुक्त आयुक्त को 15 मई, 30 मई और 23 जून को पत्र लिखा। इसमें निगम सीमा क्षेत्र में स्थित अप्रूव्ड और अनअप्रूव्ड कॉलोनी की कुल संख्या और उनका विवरण, जिन कॉलोनी में पैच अनअप्रूव्ड हैं, उनकी जानकारी और ओल्ड एरिया में अनअप्रूव्ड दशाई कॉलोनी सहित अन्य जानकारी मांगी गई हैं, मगर यह जानकारी नहीं दी गई है।
अब हाउस की बैठक होने का इंतजार
निगम की 22 कॉलोनियों को वैध करने के लिए जिला योजनाकार विभाग की ओर से सर्वे भी किया जा चुका है। इसके साथ ही 54 अनधिकृत पैच जिनको पहले भी निदेशालय को स्वीकृति को लेकर भेजा गया था। निदेशालय की ओर से इन कॉलोनी को लेकर 21 मई 2024 तक त्रुटियां दूर करने को लेकर निर्देश दिए थे। कॉलोनियों से संबंधित त्रुटियों को भी गठित की गई समिति की ओर से चेक कर ठीक किया गया था। इसके बाद कॉलोनी और पैच स्वीकृत करवाने बारे प्रस्ताव हाउस की बैठक में रखा जाना था, लेकिन अभी तक हाउस की बैठक में यह मुद्दा नहीं रखा है।
वर्जन
शहर की 22 कॉलोनी और 54 अनअप्रूव्ड पैच को स्वीकृति के लिए हाउस की बैठक होने पर रखा जाएगा। हाउस में प्रस्ताव पास होने के बाद निदेशालय में फाइल भेजी जाएगी।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
वर्जन
नगर निगम में अप्रूव्ड और अनप्रूव्ड कॉलोनी व पैच को लेकर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वह इन कॉलोनी और पैच को स्वीकृत करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें