फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे बदरा, दो दिन की गर्मी के बाद 9 डिग्री लुढ़का पारा, जाड़े से कांपे हाड़

विज्ञापन
अंबाला सिटी: बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर एक्टिवा से जाती महिला व बच्चा। - संवाद। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जिले में वीरवार को झमाझम बरसात हुई। बरसात के चलते तापमान करीब 9 डिग्री लुढ़क गया। देर रात शुरू हुई बारिश वीरवार दोपहर बाद करीब 4 बजे तक चली। इस दौरान जिले में कुल 22.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। बरसात के चलते जिले का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के कारण यह बरसात हुई। शुक्रवार को भी बरसात की संभावनाएं बनी हुई हैं लेकिन कुछ एक हिस्सों में ही इसकी संभावनाएं हैं। शनिवार से मौसम पूरी तरह से साफ रहने की भविष्यवाणी विभाग ने की है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बरसात से अन्नदाता की बांछें खिल गई हैं क्योंकि यह बरसात गेहूं की फसल के लिए खाद का काम करेगी। वहीं आलू पड़ाई में जुटे किसानों को अब एक-दो दिन रुकना पड़ेगा। सब्जियों की फसल के लिए भी यह बरसात लाभकारी होगी। वहीं दूसरी ओर 2 दिन पहले सूर्य देवता के दर्शन के बाद आमजन ने आधी बाजू की स्वैटरों को पहनना शुरू कर दिया था, लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर जैकेट और पूरी बाजू के स्वैटर पहने लोग नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें