फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते आकार का द्वार अब कहलाएगा %अभिनंदन द्वार’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। एयरफोर्स के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य को अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा अपने अंदाज में सलाम किया गया है। 30 लाख रुपये की लागत से नमस्ते आकार के द्वार को ‘अभिनंदन द्वार’ का नाम दिया गया है। नमस्ते आकार भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अभिवादन का प्रतीक है। द्वार के शीर्ष पर एक उगता हुआ सूरज है जोकि उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
वीरवार को स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने द्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि विंग कमांडर के शौर्य को यह द्वार समर्पित किया गया है जिसे आने वाली पीढ़ियां तक जानेगी। उन्होंने बताया कि द्वार के साथ-साथ डूरंड रोड पर नॉन मोटराइज्ड कॉरिडोर भी स्थापित किया गया है जहां पर साइकिल ट्रैक, ग्रीन बेल्ट व पैदल ट्रैक की सुविधा भी लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन

मंत्री विज के यहां पहुंचने पर कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया, कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा एवं स्थानीय वार्ड नंबर चार के पार्षद राजू बाली ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डिफेंस इस्टेट वेस्टर्न कमांड के प्रिंसिपल डायरेक्टर एससी कौशिक, सीईओ वरुण कालिया, निदेशक ए शेखर बाबू, डीईओ वेंकट रेड्डी सहित बोर्ड के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन



तोपखाना लेक का मुआयना किया
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तोपखाना क्षेत्र में सुखना लेक की तर्ज पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से आठ एकड़ में बनाई जा रही झील के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि इस झील के बनने से अंबाला छावनी क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ जाएगी। यहां पर लोग आकर जहां एक ओर इन सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे वहीं अपने खाली समय में यहां समय बिताकर अपने आप को काफी आनंदित भी महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड अब तक सबसे बेहतर बोर्ड है जोकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ छावनी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बेहतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें