फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकरा पलटी कार, एमबीएस की छात्रा की मौत, छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित मारकंडा पुल के पास एक आल्टो कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एमएम यूनिवर्सिटी की छात्रा (एमबीए) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्र घायल हो गया। दोनों बराड़ा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा के शव को एमएम मेडिकल कॉलेज मेें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं छात्र का इलाज मेडिकल कॉलेज मुलाना में कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कि बराड़ा का रहने वाला करुण कालड़ा व श्वेता वर्मा दोनों एमएम यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्र हैं। वीरवार दोपहर को अपनी आल्टो कार से मुलाना मारकंड़ा मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय श्वेता कार चला रही थी। जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी जिस कारण कार डिवाइडर से टकराती हुई पलटी खा गई। इस हादसे में कार चालक श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छात्र करूण कालड़ा घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम मेडिकल कॉलेज भेजा जबकि करुण कालड़ा को इलाज के लिए एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें