फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अपोलो सर्कस पर केस दर्ज होने का मामला -

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अपोलो सर्कस पर कथित रूप से नाबालिग लड़कियों को जबरन रखने के आरोप में दर्ज किए गए मामले में नया मोड़ आ गया है। वीरवार को इन लड़कियों के परिजनों ने दावा किया कि लड़कियां बालिग हैं। उधर, इसी को लेकर सीडब्ल्यूसी इन लड़कियों का मेडिकल करवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर अपोलो सर्कस के खिलाफ कथित रूप से नाबालिग लड़कियों से जबरन काम करवाने का मामला दर्ज किया गया था। इस सर्कस का इंस्पेक्शन करने के बाद यह मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। वीरवार को इन लड़कियों के परिजन सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश हुए। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़कियां बालिग हैं और वे खुद भी सर्कस से जुड़े हैं। उन्हें किसी तरीके की कोई परेशानी नहीं है। इसी पर अब मामला नया मोड़ ले गया है। इसी को लेकर सर्कस के मैनेजर महेंद्र शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा और कहा कि लड़कियां यहां परिजनों की मर्जी से आई हैं और बिना खाने के वे कैसे काम कर सकती हैं।
उधर, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य जगमोहन सिंह ने कहा कि लड़कियों के जो बयान है उन्हीं पर मामला दर्ज हुआ है। परिजनों का क्या कहना है, ये नहीं देखा जा सकता। इस मामले में लड़कियों का मेडिकल करवाया जाएगा, जिससे उनके बालिग और नाबालिग होने का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें