अंबाला कैंट। बीएसएनएल द्वारा टेलीफोन अदालत का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला ग्रामीण में बीएसएनएल उपभोक्ताओं के शिकायतों व विवादों को सुना जाएगा। यह आयोजन महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला कार्यालय परिसर में दोपहर बारह तथा खुला दरबार बरवाला टेलीफोन एक्सचेंज में तीन बजे किया जाएगा। टेलीफोन अदालत में इस दौरान उपभोक्ता अधिक बिल आने या बिल संबंधित अन्य शिकायतों, टेलीफोन कट जाने, टेलीफोन स्थानांतरण संबंधित शिकायतें आदि पर विचार किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें, फैक्स अथवा डाक द्वारा भेज सकते हैं, जिस पर टेलीफोन अदालत अवश्य लिखा जाए।