फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका के नाम पर 21 लाख ठगे, दूसरे देशों में घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर जींद के उचाना कलां गांव निवासी रणधीर सिंह से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि अंबाला के बकनौर निवासी कप्तान सिंह और उसकी पत्नी ने मिलकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

पहले तो भतीजे को अमेरिका की जगह दूसरे देशों में घुमाकर वापस भारत छोड़ दिया। बाद में पैसे तक नहीं लौटाए। समझौते के मुताबिक पैसे की जगह दंपती ने एक जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी वो भी नहीं करवाई। नग्गल थाना पुलिस ने बकनौर निवासी कप्तान सिंह व उसकी पत्नी नीलम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दुबई और दूसरे देशों में घुमाया



शिकायतकर्ता उचाना कलां गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई धर्मबीर गांव में एक साथ ही रहते थे। वर्ष 2022 में अपने भतीजे राहुल को विदेश भेजना चाहते थे। इसके लिए बकनौर गांव निवासी कप्तान सिंह से मुलाकात की। अमेरिका भेजने के लिए 54 लाख रुपये में सौदा हुआ। जनवरी 2022 में जमीन बेचकर 21 लाख रुपये दिए। आरोपी ने भतीजे को दुबई, अरमिनिया, सर्विया भेजा, जहां उसको छह माह तक घुमाते रहे। आखिर में राहुल को जून 2022 को वापस भारत बुला लिया। आरोपी बोला कि वह नए सिरे से अमेरिका भेजेगा। 2023 में फिर से भतीजे को सर्विया भेजा और बाद में बुला लिया। जब अमेरिका न भेजने पाने पर पैसे मांगे तो आरोपी व उसकी पत्नी ने कहा कि मोहड़ी गांव में उनकी जमीन है वो दे देंगे।
विज्ञापन


जमीन रजिस्ट्री के समय नहीं आए दंपती



शिकायतकर्ता रणधीर सिंह का आरोप है कि समझौते के मुताबिक कप्तान सिंह ने उसके और एक अन्य व्यक्ति बहादुरगढ़ गांव निवासी दिनेश के नाम अढ़ाई एकड़ जमीन का बयाना कर दिया था। रजिस्ट्री कराने के लिए एक सितंबर 2024 दे दी थी। आखिर में आरोपी नहीं पहुंचे और आगे से आगे टालते रहे। कहने के मुताबिक आरोपियों ने अभी तक न तो जमीन दी और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें