फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाबा साहेब के पुण्यतिथि पर किया 21 कुंडीय यज्ञ

विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी  व अन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बराड़ा का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। इस अवसर पर सनराइज पैलेस में सामाजिक समरसता और पर्यावरण शुद्धि के संकल्प के साथ 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर 1008 हरिओम महाराज के सान्निध्य में हुआ। अनुष्ठान का मूल उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना था।


डॉ. कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में 36 बिरादरियों और धर्म संप्रदाय के लोगों ने भाग लिया। स्वामी हरिओम महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यज्ञ को पर्यावरण संरक्षण का वैज्ञानिक आधार बताया। उन्होंने कहा, यदि गाय के घी और विशिष्ट औषधियों के साथ एक घंटा यज्ञ किया जाए, तो विज्ञान भी मानता है कि आसपास का 100 गज का क्षेत्र एक महीने तक संक्रमण और बैक्टीरिया से मुक्त हो जाता है। कार्यक्रम में मौजूद अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय मंत्री स्वामी कृष्णानन्द महाराज ने भी यज्ञ को सनातन परंपरा में प्रकृति रक्षण का सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजन का समन्वय केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री के मीडिया सलाहकार सुनील भारद्वाज ने किया। हवन में विधायक पवन खरखोदा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा और डीएसपी सुरेश कौशिक, डॉ. कुलदीप शर्मा, सुमित गोयल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन योगेश गुप्ता, सूरजपाल राणा, बॉबी वधवा, डॉ. संदीप कौशिक, अमरेंदर सिंह रोबिन और डिंपल राणा व अन्य उपस्थित रहे।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी  व अन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें