फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एडिशनल सेशन जज रितू गर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सोमवार को अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एडिशनल सेशन जज रितू गर्ग घायल हो गई, जबकि उनके कार चालक को भी गहरी चोटें आई हैं। दोनों को हाईवे पर स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एडिशनल सेशन जर्ज रितू गर्ग चंडीगढ़ कोर्ट में तैनात थीं। उनकी ज्वाइनिंग कुरुक्षेत्र में हो गई थी। सोमवार को ही वे कुरुक्षेत्र में ज्वाइनिंग के लिए आ रही थीं। वे कार से कुरुक्षेत्र आ रही थीं कि अंबाला दिल्ली हाईवे पर उनकी कार के आगे एक वॉल्वो बस चल रही थी। इस बस ने गांव शाहपुर के नजदीक अचानक ब्रेकलगा दिए जिस कारण उनकी कार बस से जा टकराई, जबकि इसी दौरान जज रितू गर्ग की कार के पीछे आ रही एक अन्य कार ने भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने ब्रेकलगाए थे। हादसे में जज की कार के चालक दीपक को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाईवे पर स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें