फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कैंट की रंगिया मंडी में मकान के छज्जे को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह करवाने पहुंचे पार्षद, दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मंगलवार को कैंट के रंगिया मंडी क्षेत्र में एक मकान के विवाद को लेकर सुलह करवाने पहुंचे पाषर्द को जहां पीट डाला, वहीं दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों सहित अन्य पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार रंगिया मंडी में एक महिला ने कुछ समय पहले मकान खरीदा था। इस मकान का छज्जा बनाकर निकालना चाहती थी। इस मकान के साथ दो अन्य घर हैं, जबकि इनका छज्जा भी बाहर निकला है। इसी कारण से उक्त महिला अपने घर का छज्जा नहीं निकाल पा रही थी। बताया जाता है कि यह महिला दोनों मकानों का छज्जा तुड़वाने की बात लगातार करती आ रही थी। मंगलवार को कुछ युवक मौके पर आ धमके और छज्जा तोडने की बात करते हुए पड़ोसी के मकान में घुस गए। इसी पर विवाद बढ़ गया। मकान मालिक राम अवतार ने इसका विरोध किया, तो मामला भड़क गया। मामला बढ़ता देख वार्ड नंबर बीस से पार्षद ललता प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। पार्षद के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से बातचीत हो रही थी कि इसी दौरान एक पक्ष ने पार्षद पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद पार्षद के साथ अन्य लोगों व दूसरे पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की कार के शीशे भी तोड़ डाले। दोनों पक्षों में पत्थर व ईंटें भी चली। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जबकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले एक पक्ष मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद रंगिया मंडी में हालात कुछ शांत हो सके। क्षेत्र में हालात सामान्य रहे इसलिए पुलिस कर्मियों को भी इलाके में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

यह बोले वार्ड पार्षद
पार्षद ललता प्रसाद का कहना है कि मकान के विवाद को लेकर वे मौके पर सुलह करवाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन एक पक्ष ने उस पर ही हमला कर दिया जिससे वह घायल हुए। उनका कहना था कि हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पड़ाव थाने के एसएचओ भूषण दास ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें दो लोग जख्मी हैं। एक पक्ष के राम अवतार की शिकायत पर मोनिका, विजय, सुखबीर, सुखविंदर, छिंदा सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस मामले में छानबीन कर रही है जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें