फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधान सूबेदार अत्तर सिंह मुलतानी की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान सर्वप्रथम गुरुड़ कमांडो कॉरपल जेपी नराला तथा 26/11 मुंबई हमले के शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान अत्तर सिंह मुल्तानी ने सेनाओं द्वारा ईमानदारी से सेवा देने पर तथा देश के लिए शहादत पाने के लिए भारतीय फौज की प्रशंसा की। इसके साथ ही तीन दिसंबर को कृष्ण गोशाला सोसायटी द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन पंजोखड़ा साहिब रोड पर करने बारे जानकारी दी गई। इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन करनैल सिंह, सीपीओ बाबू राम सैनी, हवलदार गुरनेक सिंह, हवलदार मेजर सिंह, सारजेंट गुरदेव सिंह, सूबेदार मेजर केसी मेहरा, हवलदार दिलदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें