फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 15 वार्डों में 200 विकास कार्यों को मिली अनुमति

Thu, 08 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डेढ़ वर्ष बाद ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेगा। इन कार्यों शुरू करने के लिए एस्टीमेट बनने शुरू हो गए हैं। प्रथम चरण में जिला परिषद की ओर से 35 कार्यों का एस्टीमेट जारी कर दिया गया है। इन कार्यों में शेड और गलियां बनाने के कार्य होंगे।
परिषद की ओर से बैठक में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची मांगी गई थी, इसके बाद अब यह कार्य शुरू होने लगे हैं। जिप सदस्यों के अभी 5-5 विकास कार्य के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। परिषद के पास 200 से ज्यादा कार्यों को अनुमति मिली है, इससे पूर्व बैठक में विकास कार्यों को अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

गांवों में पहले शेड व गली के कार्य किए जाएंगे : जिला परिषद की ओर से अभी सदस्यों के 25 लाख के कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में प्रत्येक सदस्य के 5-5 कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में पहले शेड व गली के कार्य किए जाएंगे। परिषद में सदस्य गुरजीत, पिंकी देवी, मनजीत कौर, सुखविंद्र सिंह, रजत, अंकिता और मुकेश के 5-5 विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं और बाकी सदस्यों के विकास कार्यों के एस्टीमेट भी पंचायती राज विभाग की ओर से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिप के विकास कार्य करीब डेढ़ वर्ष रुके हुए हैं। इस वजह से ग्रामीण विकास प्रभावित हुआ। अब इन कार्यों को करने के लिए दोबारा से प्रक्रिया शुरू हुई है, इसके साथ ही जिला परिषद सदस्यों को 100 फोगिंग मशीन भी दी गई हैं। वहीं, जिला परिषद में 21 लाख तक बिना निविदा के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें