फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धुंध से वंदे भारत और शताब्दी समेत 20 ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धुंध के कारण शनिवार को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 20 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान सचखंड एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी धुंध की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार अमृतसर और कालका शताब्दी पर भी धुंध का असर देखने को मिला। अमृतसर से आवागमन करने वाली 11 ट्रेनों का संचालन पर धुंध का असर नजर आया। जबकि कटरा से आवागमन करने वाली छह और अन्य स्टेशनों की तरफ जाने वाली तीन ट्रेनों भी देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
फोटो- 36
धूप निकलने से मिली राहत



तीन दिन की भीषण सर्दी और धुंध के बाद शनिवार को धूप निकली। इसके कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं राजमार्गों पर वाहन चालकों को भी राहत मिली। इसके साथ ही रोडवेज की बसों का भी आने जाने का समय ठीक हुआ। पिछले तीन दिनों से अंबाला में यातायात पूरी तरह से प्रभावित था। शनिवार को दिन का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना बन रही है। मगर 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द संभावित है।
विज्ञापन

अमृतसर
ट्रेन नंबर 12715 अमृतसर-नांदेढ़ सचखंड एक्सप्रेस 16 घंटे, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 2 घंटे, 12716 अमृतसर-नांदेढ़ सचखंड एक्सप्रेस 15 घंटे, 11057 मुंबई-अमृतसर 11 घंटे, 12379 सियालदाह-अमृतसर 7.30 घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर 2.30 घंटे, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 1.20 घंटे, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 1.30 घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 3 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से अंबाला पहुंची।
जम्मू-कटरा
ट्रेन नंबर 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस 7 घंटे, 12413 अजमेर-जम्मूतवी 8 घंटे, ट्रेन 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस 30 मिनट, 20434 कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 2.30 घंटे,12751 नांदेढ़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 6 घंटे, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 2.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
अन्य
ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट 1 घंटा, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.30 घंटा और ट्रेन नंबर 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी 30 मिनट तक संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें