फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों का पता नहीं, चार्जिंग स्टेशन की रखवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तीन महीने से कर्मचारी चार्जिंग स्टेशन की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पता ही नहीं है कि आखिर कब इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। इन बसों के आगमन को लेकर डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।
विज्ञापन

यह कंपनी कर्मचारी रात और दिन इसकी डयूटी कर रहे हैं। जेवीएम कंपनी के कर्मचारी हिमांशु ने बताया कि अंबाला शहर बस स्टैंड परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाए गए चार्जिंग स्टेशन की वह चार कर्मचारी रखवाली कर रहे हैं। उन सभी कर्मचारियों को तीन महीने हो गए हैं। यह कर्मचारी 24 घंटे सातों दिन तैनात रहते हैं।
पिछले साल बनाया था चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक बसों के आगमन को लेकर पिछले साल ही ही रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने 18 लाख रुपये की लागत से अंबाला शहर बस अड्डा परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया हुआ था। इस चार्जिंग स्टेशन पर बिजली का ट्रांसफार्मर, पैनल और इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग मशीन भी लगी हुई है जिसकी अब कंपनी कर्मचारी रखवाली कर रहे हैं। साल 2024 भी खत्म हो गया लेकिन इलेक्ट्रिक बसों को कोई अता पता नहीं । इन बसों के आगमन को लेकर हरियाणा रोडवेज विभाग और डीआईएमटीएस कंपनी प्रतिनिधियों की तैयारियां भी लगभग पूरी है।
विज्ञापन

50 इलेक्टि्रक बसें का आगमन लंबित है
अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं,पहले चरण में पांच बसें ही आएंगी। चार महीने पहले दिल्ली से आए डीआईएमटीएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अंबाला का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने अंबाला सिटी से जीरकपुर वाया अंबाला छावनी और अंबाला सिटी से साहा इलेक्ट्रिक एरिया वाया अंबाला शहर के मिनी सचिवालय रूट का निरीक्षण किया। इन रूटों पर दोबारा से निरीक्षण कर जो भी कमी थी उसे भी पूरा कर दिया गया । अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों के आने बाद सबसे पहले चरण में बसों को तीन रूटों पर संचालन किया जाएगा। जिसमें अंबाला सिटी बस अड्डा से वाया माॅडल टाउन अंबाला छावनी बस अड्डा, अंबाला सिटी से साहा वाया मॉडल टाउन, अंबाला छावनी से जीरकपुर वाया बलदेव नगर के लिए चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें