फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर लिए 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। विदेश भेजने का झांसा देकर झाडूमाजरा गांव निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का वादा किया था, लेकिन उसे ओमान से डिपोर्ट करवा दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झाडूमाजरा गांव निवासी तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में उसकी मुलाकात मिलाप नगर (मानव चौक) निवासी गौरव भटनागर और शिव भटनागर से हुई थी। आरोपियों ने उसे सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसे तय देश में भेजने के बजाय आरोपियों ने 2-3 छोटे देशों में घुमाया और बाद में ओमान से डिपोर्ट करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तों में लौटाए कुछ पैसे, अब फोन बंद
शिकायतकर्ता ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पिछले 3 साल में 25-25 हजार रुपये की किश्तों में 4 लाख 40 हजार रुपये लौटाए जबकि अभी भी 15.60 लाख रुपये आरोपियों की तरफ बकाया हैं। 9 महीनों से आरोपियों ने न तो कोई भुगतान किया है और न ही वे फोन उठा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसे अपनी बेटी की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत है और वह आर्थिक रूप से काफी परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें