फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते 20 दबोचे, 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिजली निगम की विजिलेंस ने छावनी के विभिन्न कॉलोनियों में छापामारी करते हुए करीब 20 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर कागजी कार्रवाई कर वीडियोग्राफी की। बिजली वितरण निगम के एक्सईएन जसनीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर विजिलेंस की टीम ने पुलिस बल व बिजली विभाग के कर्मियों के साथ टीम गठित कर औचक छापामारी की।
विज्ञापन

इसमें 20 लोग रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन पर करीब 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद सभी को जुर्माने की राशि जमा करवाने की नोटिस थमा दिए जाएंगे। यदि समय रहते जुर्माना जमा नहीं करवाया तो नियमानुसार एफआईआर व अन्य रास्तों से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एक्सईएन जसनीर सिंह ने जनता से अपील की है कि मीटर से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार से बिजली चोरी से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें