शहजादपुर। शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर धनाना गांव बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर को एक कॉलेज की बस व एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक डैहर गांव निवासी बलविंदर सिंह (42) व उसके साथ बैठे शहजादपुर निवासी लक्ष्य (30) की माैत हो गई।
वहीं काॅलेज बस में सवार 15 छात्र सहम गए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मुख्य रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नारायणगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व वाहनों को किनारे कर यातायात दुरुस्त करवाया।
मरीज को छोड़कर लौट रही थी एंबुलेंस : श्री साईं सेवा समिति नारायणगढ़ की एंबुलेंस अंबाला के अस्पताल में मरीज छोड़कर लौट रही थी। इसी दौरान धनाना गांव के पास स्वामी देवी दयाल कॉलेज की बस के साथ उसकी भिड़ंत हो गई थी। एसएचओ शहजादपुर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक दोनों युवकों का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक बलविंद्र सिंह व लक्ष्य दोनों ही शादीशुदा है। बलविंद्र सिंह के तीन व लक्ष्य के दो बच्चे हैं।
शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन व पड़े दो मृतक के शव: सोशल मीडिया- फोटो : punch news
शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन व पड़े दो मृतक के शव: सोशल मीडिया- फोटो : punch news