फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्च्यूनर गाड़ी दिलाने के नाम पर आगरा के इमरान से ठगे 19.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
19 लाख 50 हजार रुपये में नई फॉर्च्यूनर गाड़ी दिलाने के नाम पर आगरा के इमरान के साथ अंबाला में उसी के दोस्त सहित सात लोगों ने ठगी कर ली। पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास उसके दोस्त वसीम का फोन आया कि तुम्हें फॉर्च्यूनर गाड़ी लेनी थी। देहरादून टोयटा शोरूम आ जाओ और कहा कि हम फाइनेंस गाड़ियों जो डिफाल्टर हो जाती हैं उन्हें फाइनेंस करके बेचने का काम करते हैं। उसने झूठा लालच देकर कुल 19 लाख 50 हजार रुपये में टाप माडल 2019 फॉर्च्यूनर गाड़ी दिलाने का वादा किया। वह अपने दोस्त वसीम व उसकी महिला मित्र राशी सिंह के साथ मोहबेवाला स्थित टोयटा शोरूम मे मिले। जहां पर उन्हें बताया गया कि देहरादून शोरूम पर फॉर्च्यूनर गाड़ी उपलब्ध नहीं है। आपको गाड़ी लेने के लिये अंबाला टोयटा शोरूम चलना पड़ेगा। 25 अगस्त को ये सभी लोग अंबाला टोयटा शोरूम लेकर आये और शोरूम के बाहर शिकायत कर्ता को कहने लगे कि हमें शोरूम में गाड़ी की कागजी कार्रवाई करके कैश जमा करवाने जाना है। आप रकम हमें दे दो। उसने कहा कि मेरे पास इस समय सोलह लाख रुपये ही कैश हैं बकाया पैसे बैंक से निकालने पड़ेंगें। इस पर आदित्य ने कहा कि मेरे साथ चलो मैं आपको एचडीएफसी शाखा बलदेव नगर ले चलता हूं। वहां उसने साढ़े 3 लाख निकाले और दे दिए। उपरोक्त सभी लोग जिनमें प्रार्थी का दोस्त वसीम , उसकी महिला मित्र आशी सिंह ,मुजाहिद, जमशैद, आदित्य, ललित सिंघल, मनीष भाटिया कैश लेकर अंदर चले गए। वापस नहीं आए। पुलिस ने इमरान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें