फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल में 1800 करोड़ खर्च, तेज होगी विकास की रफ्तार

विज्ञापन
जीटी रोड पर निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का विहंगम दृश्य जहां मेमोरियल टॉवर व अन्य चल रहे निर्माण का? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के सात साल पूरे होने पर गृहमंत्री एवं अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने दावा किया है कि अभी तक क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं और अब विकास की रफ्तार और तेज होगी। कई बड़ी परियोजनाएं सिरे चढ़ने वाली हैं, जबकि कई पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और चल रही परियोजनाओं के संदर्भ में एक रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक जहां वर्ष 2019 तक प्रदेश सरकार के पहले कार्यकाल में जहां करीब 1800 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च हुए हैं, वहीं सरकार की दूसरी पारी के भी दो साल पूरे हो चुके हैं और कई करोड़ों रुपये से विकास की कई परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है।
अंबाला कैंट के लिए सौगातें
- 253.23 करोड़ रुपये की लागत से कैंट के सिविल अस्पताल को आधुनिक रूप दिया जा चुका है। स्टंट, कैथ लैब व डायलिसिस की सुविधा भी शुरू।
- 200 बेड का नया भवन अस्पताल में बन रहा है।
- 83 करोड़ से अस्पताल परिसर में कैंसर टर्सरी सेंटर तैयार हो चुका है।
- 29 करोड़ रुपये की लागत से नेताजी सुभाष चंद बोस पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
- 300 करोड़ रुपये की लागत से जीटी रोड पर शहीदी स्मारक का निर्माण हो रहा है। आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित स्मारक 22 एकड़ जमीन पर बन रहा है।
- 144 नालों को कवर किया जा रहा है। सदर क्षेत्र में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना चलाई जा रही है। कोई खुला नाला नहीं होगा।
- 90 करोड़ की लागत से बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए अद्दोमाजरा से कैंट तक करीब 23 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
- 117 करोड़ रुपये की लागत से वार हीरोज मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। फुटबाल स्टेडियम के अलावा यहां एथलेटिक्स ट्रैक भी होगा।
विज्ञापन

- 30 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम में ही ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
- 13 करोड़ रुपये की लागत से ब्वॉयज स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया गया है।
- 1.62 करोड़ रुपये की लागत से सुभाष पार्क में व्यायामशाला व योगशाला का निर्माण पूरा हो चुका है।
- 4.54 करोड़ की लागत से सुभाष पार्क के निकट शहीद आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया।
- 7.5 करोड़ रुपये की लागत से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक हाल का नवीनीकरण किया गया है।
- 55.85 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुरा में होम्योपैथिक कालेज व अस्पताल का निर्माण शुरु हो चुका है।
- 42 करोड़ रुपये की लागत से कैंट में लघु सचिवालय का निर्माण पूरा होने वाला है।
- 100 करोड़ रुपये की लागत से 2.93 एकड़ में बैंक स्क्वेयर का निर्माण जारी, 35 से ज्यादा बैंक एक छत के नीचे होंगे।
- 10 करोड़ की लागत से डीसी रोड व निकलसन रोड को आधुनिक रूप देने की तैयारी
- 11 करोड़ की लागत से टांगरी बांध पर 8 किलोमीटर की नई सड़क बनी
---
घरेलू हवाई अड्डे के लिए जमीन फाइनल
अंबाला को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए घरेलू एयरपोर्ट निर्माण की परियोजना के लिए जमीन फाइनल की जा चुकी है। जल्द ही 10 एकड़ जमीन सिविल एविएशन विभाग को मिलेगी। इसके बाद अंबाला से श्रीनगर व लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होगी। जीटी रोड पर 22 करोड़ रुपये की लागत से रीजनल साइंस सब सेंटर व म्यूजिम का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से कैंट में 130 धर्मशालाओं का निर्माण किया जा चुका है। करीब 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
पांच हाईवे को जोड़ने वाली रिंग रोड परियोजना से अंबाला को जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर में दाखिल हुए बिना ही वाहन बाहर से निकल जाएंगे। इस परियोजना के लिए 1500 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त करोड़ों रुपये की कई परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं।

अनिल विज, गृहमंत्री- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें