अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित मॉक परीक्षा के दौरान मौजूद विद्यार्थी। प्रवक्ता
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में आईआईटी मुंबई के सहयोग से बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस परीक्षा में कॉलेज के 18 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल करते हुए आईआईटी मुंबई से प्रमाणपत्र प्राप्त किए। अधिकांश छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके तकनीकी कौशल और कड़ी मेहनत का परिणाम है। कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. सुरजीत सिंह और गणित विभाग की सुजाता गोयल ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण माध्यमों और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। विद्यार्थियों ने इस पहल को अपने कॅरिअर के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।