फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनआरएमयू अंबाला मंडल की त्रिवार्षिक सभा संपन्न, विनोद राय सचिव व शमशेर सिंह बने अध्यक्ष

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एनआरएमयू की त्रिवार्षिक सभा में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नॉर्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) अंबाला मंडल की मुख्य शाखा की त्रिवार्षिक सभा और शाखा चुनाव का आयोजन किया गया। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और श्रमिक एकता पर जोर दिया गया। केंद्र से आए प्रतिनिधियों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई, इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विनोद कुमार राय को शाखा सचिव चुना गया। वहीं, शमशेर सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मंडल सचिव डॉ. निर्मल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता का आह्वान किया। वहीं, मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह ने मजदूर दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा केवल एकता से ही संभव है। सभा में केंद्र से आए प्रतिनिधियों और मंडल पदाधिकारियों ने मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें