फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज की 177 बसों ने दो शिफ्टों में अभ्यर्थियों को सेंटरों तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सीईटी के पहले दिन अंबाला डिपाे की 177 बसों ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सेंटर तक पहुंचाया जिसमें चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, नारनौल और कैथल के अभ्यर्थी शामिल थे। रोडवेज की बसों ने दो शिफ्टाें में अभ्यर्थियों को उनके सेंटरों तक छोड़ा। इस दौरान अंबाला छावनी बस स्टैंड़, अंबाला सिटी बस अड्डा, शहजादपुर और नारायणगढ़ बस अड्डों पर दिनभर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को मेला लगा रहा। इस दौरान अधिकतर लंबे मार्ग प्रभावित रहे और रोडवेज की एक भी बस लंबे रूटों पर नहीं गई।
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस अड्डे से सुबह पांच बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। सुबह नौ बजे तक रोडवेज अधिकारियों ने 90 बसों को सेंटरों तक भेज दिया इसके एक घंटे बाद 10 बजे के करीब 132 बसें भेज दी गईं। इसी तरह से अंबाला सिटी और अंबाला छावनी के बीच 10 इलेक्ट्रिक बसों को लगाया। डिपो ने यमुनानगर छह, करनाल पांच, नारनौल दो, कैथल चार बसें व चंडीगढ, सोनीपत, पानीपत तक भेजी गई।

नारायणगढ़ व शहजादपुर से 21 बसों ने अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ पहुंचाया

नारायणगढ़ सब डिपो के पास रोडवेज की 35 बसें है इसमें चार बसें वातानुकूलित है। नारायणगढ़ बस अड्डे से रोडवेज की 15 बसों में अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ के 17 सेक्टर बस अड्डे पर पहुंचाया गया। इसके अलावा 10 सामान्य बसों ने अंबाला सिटी और अंबाला छावनी बस अड्डे के दस-दस फेरे लगाए हुए अभ्यर्थियों को पहुंचाया इसके साथ ही चार वातानुकूलित बसों ने अंबाला छावनी और अंबाला सिटी के आठ आठ फेरे लगाए। वहीं शहजादपुर बस अड्डे से छह बसों ने अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन




परिवहन समिति की 10 बसों ने अभ्यर्थियों को पहुंचाया चंडीगढ़

इसी तरह से परिवहन समिति की 10 निजी बसए को लगाया गया जिसमें छह बसों ने चंडीगढ़ के छह- छह फेरे लगाते हुए अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ भेजा वहीं चार बसों ने चंडीगढ़ के चार-चार फेरे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें