फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगो ंने निगला जहर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दो ने निगला जहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगाें ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को सिविल अस्पताल से सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा उपचाराधीन है। जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
जानकारी अनुसार गांव बाकरपुर के 27 वर्षीय सतबीर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल में सतबीर की मौत हो गई। जांच अधिकारी धर्मवीर के अनुसार मृतक के पिता के बयान के मुताबिक सतबीर मानसिक रूप से कमजोर था तथा गलती से कोई जहरीली वस्तु निगल गया। मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में नारायणगढ़-नाहन मार्ग पर रहने वाले 34 वर्षीय राजीव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फिनाइल का सेवन कर लिया। राजीव को परिजन नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी बिच्छा राम के अनुसार फिलहाल डॉक्टरों ने राजीव ने बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया, जबकि उसका उपचार किया जा रहा है। बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें