फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- काली होली मनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स, काली चुनी ओढ़कर या काले रंग के तिलक लगाकर जताएंगी अपना विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काली होली मनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पिछले 17 दिनों से मांगें मनवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने इस बार काली होली मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन में आंगनबाड़ी वर्कर्स सरकार का पुतला दहन करेंगी और होली के दिन काली चुनी ओढ़कर और काले रंग से ही तिलक लगाकर होली मनाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में लाने में आंगनबाड़ी वर्कर्स का पूरा सहयोग है। यदि वह सरकार बना सकती है तो गिरा भी सकती हैं। सरकार की न्यूनतम वेतन संबंधी मांगों को पूरा न करके सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। जिस कारण हेल्पर्स सहित सभी वर्कर्स न्यूनतम वेतन की मांग मानने तक अनिश्चितकालीन धरने पर डटी हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स की प्रधान अनुपमा ने बताया कि 24 फरवरी को राज्यमंत्री नायब सैनी के नारायणगढ़ स्थित कार्यालय पर उन्होंने धरना दिया था। लेकिन उन्हें यह आश्वासन दिलाकर धरना समाप्त करवा दिया गया था कि 28 फरवरी को स्वयं राज्यमंत्री धरना स्थल पर ज्ञापन लेने पहुंचेंगे, लेकिन राज्यमंत्री धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। अब वर्करों ने आपातकालीन बैठक बुला कर फैसला लिया है कि होलिका दहन में राज्यमंत्री और सरकार का पुतला दहन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें