अंबाला सिटी। जिले में 17 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्र का स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर चार महीने में निरीक्षण किया जाता है। अब नशा मुक्ति केंद्र में हुई घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्र का निरीक्षण करेगा और वहां चल रही सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट तलब की जाएगी। विभाग की ओर एसएमओ को नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करने के लिए लिखा जाएगा।
विभाग के अनुसार अंबाला शहर में 9, अंबाला छावनी में पांच और बराड़ा में दो नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इनमें साहा के बिहटा में दशमेश, शहर जिला नागरिक अस्पताल, बलदेव नगर, नन्यौला, मटहेड़ी शेखां, लोहगढ़, रसूलपुर, कालका मोड़, जसमीत नगर, काकरू, खतौली में दो, मंडौर, सुकून गुरु कृपा, बराड़ा में लक्ष्य फाउंडेशन, मुलाना में नशा मुक्ति केंद्र शामिल हैं।
नशा मुक्ति केंद्र के जिला नोडल अधिकारी डाक्टर सुखप्रीत सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र का अभी प्रभार उनके पास आया है। इन सभी नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करने के लिए एसएमओ को पत्र लिखा जाएगा और वहां चल रही सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी।