फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिम्नास्टिक में 16, बॉक्सिंग में 18 और फेंसिंग में 24 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम ​स्थित जिम्ना​स्टिक हाल में ट्रायल देती ​खिलाड़ी। स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल में पहले दिन 570 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सीनियर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए अंबाला जिले में सोमवार से खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन छावनी और अंबाला सिटी के विभिन्न खेल परिसरों में 11 खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए। इन ट्रायल्स में जिलेभर से आए लगभग 570 खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में लगभग 50 लड़के और लड़कियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों की देखरेख में हुए इन ट्रायल्स के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें छह लड़कियां आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, चार लड़कियां रिदमिक जिम्नास्टिक और छह लड़के आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वर्ग से हैं। लड़कों ने फ्लोर एक्सरसाइज, पोमेल हॉर्स, टेबल वाल्ट, पैरेलल बार और हॉरिजॉन्टल बार पर कला दिखाई। लड़कियों ने फ्लोर एक्सरसाइज, टेबल वाल्ट, अनइवन बार व बीम पर ट्रायल दिए। रिदमिक जिम्नास्टिक में क्लब, बॉल, रिबन और हूप इवेंट के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि यह चार दिवसीय ट्रायल 15 अक्तूबर तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को पहले दिन 11 खेलों के ट्रायल शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इन ट्रायल्स के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। ये चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 में अंबाला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंबाला सिटी के सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कबड्डी और खो-खो के ट्रायल हुए। अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बॉक्सिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, तैराकी, ताइक्वांडो और फेंसिंग के मुकाबले हुए। छावनी के आनंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन के ट्रायल संपन्न हुए। सनातन धर्म कॉलेज में हैंडबॉल खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ट्रायल में 32 मुक्केबाज शामिल
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बॉक्सिंग के रोमांचक ट्रायल संपन्न हुए। इन ट्रायल में कुल 32 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 18 मुक्केबाजों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। बॉक्सिंग कोच संजय कुमार ने बताया कि ये सभी चयनित खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अंबाला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुक्केबाजों ने चयन के लिए अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फेंसिंग में 60 लड़के और लड़कियों ने लिया भाग
छावनी के सपोर्टर्स हॉस्टल में फेंसिंग (तलवारबाजी) खेल के कड़े ट्रायल हुए। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 60 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने फेंसिंग के तीनों प्रमुख इवेंट्स- इप्पी, फॉयल और सेबर में अपने हुनर का परीक्षण दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कुल 24 खिलाड़ियों को आगामी चरणों के लिए चुना गया है। इनमें 12 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। ये खिलाड़ी आगे चलकर जिले का नाम रोशन करेंगे।

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक हाल में ट्रायल देती खिलाड़ी। स- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक हाल में ट्रायल देती खिलाड़ी। स- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक हाल में ट्रायल देती खिलाड़ी। स- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें